ठंड के मौसम में हमें मटर बहुत ही आसानी से मिल जाती है ,तो आप इस ठंड में बनाएं ताजे हरे मटर का बहुत ही चटपटा और पौष्टिक नाश्ता ।आप इसे सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ इस नाश्ते का गर्मागर्म लुत्फ उठा सकते हैं।तो चलिए देखते इसे बनाने के लिए किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी और यह झटपट कैसे बनेगी।
आवश्यक सामग्री:
ताजी हरी मटर -१/२ किलो
उबले हुए आलू ४ से ५
एक से दो मुट्ठी हरी धनिया
एक इंच अदरक का टुकड़ा
हरी मिर्च ३ से ४
लहसुन की कलियां ७ से ८
१/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
१/२ छोटा चम्मच जीरा
१/४ छोटा चम्मच गरम मसाला
१/४ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
सरसों का तेल १ बड़ा चम्मच
बनाने की विधि :
मटर की सलोनी बनाने के लिए सबसे पहले हमें धनिया,हरी मिर्च,अदरक और लहसुन को बारीक पीस लें।
अब गैस पर कड़ाई में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालकर उसे कुछ सेकंड के लिए चटकने दें,उसके बाद हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दें ।
अब इसमें पीसा हुआ मसाला डालकर २ मिनट तक भून लें फिर इसमें हरी मटर डालकर अच्छे से मिलाकर इसे ढककर मटर गलने तक पका लें ।
अब इसमें उबले आलू को हाथ से तोड़कर डाल दें और अच्छे से मिला लें और ढक कर २ मिनट तक और पका लें।
तो लीजिए तैयार है हमारा चटपटा और पौष्टिक नाश्ता ,इसे आप गर्मा गर्म परोसें।
मुझे उम्मीद है ,आपको आज की रेसिपी अच्छी लगी होगी ,अगर कोई सुझाव हो तो अवश्य बताइए।अपना बहुमूल्य समय देकर पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!
English translation:
We get peas very easily in the cold season, so you can make a very spicy and nutritious breakfast of fresh green peas in this cold. You can enjoy this breakfast hot with morning breakfast or evening tea. So let's see what ingredients will be required to make it and how it can be made instantly.
ingredients:
Fresh green peas - 1/2 kg
Boiled Potatoes 4 to 5
one to two handfuls of green coriander
one inch piece of ginger
Green chilies 3 to 4
garlic cloves 7 to 8
1/4 tsp turmeric powder
1/2 tsp cumin
1/4 tsp garam masala
1/4 tsp coriander powder
salt to taste
Mustard oil 1 tbsp
How to make:
To make Peas Saloni, first of all, grind coriander, green chillies, ginger and garlic finely.
Now heat oil in a pan on the gas, add cumin seeds and let it crackle for a few seconds, then add turmeric powder, coriander powder and garam masala.
Now add ground spices and fry it for 2 minutes, then add green peas to it, mix it well and cover it and cook peas for २ minutes.
Now put boiled potatoes in it after breaking them with hands and mix well and cover and cook for 2 more minutes.
So take our spicy and nutritious breakfast is ready, serve it hot.
I hope you enjoy today's recipe, if you have any suggestions do let us know. Thank you very much for taking your valuable time to read!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें