घर में आसानी से कैसे बनाएं मसालेदार और चटपटी मूंगफली
आवश्यक सामग्री :
मूंगफली - १ कप
बेसन - २ बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -१/२ छोटा चम्मच
चाट मसाला -१ छोटा चम्मच
नमक - एक छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर- १ छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर -१ चुटकी
तेल -तलने के लिए
बनाने की विधि :
मसालेदार मूंगफली बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को एक थाली में फैलाएं ।अब बेसन में तेल को छोड़कर बाकी की सभी सामग्री मिलाकर सूप छानने वाली छलनी से मूंगफली के उपर बुरक दें ।
पानी का हल्का सा छीटा मारें और मूंगफली के प्लेट को हिलाएं,इससे मसाला सभी मूंगफलियों पर एक सा चिपक जाएगा ।
अब कड़ाई में तेल गर्म करके मसाले वाली मूंगफली को धीमी आंच पर तल लें।
जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाए तब इसे हवाबंद डब्बे में बंद कर के रख दें ।
आप इसे आराम से एक से डेढ़ महीने तक खा सकते हैं।
इस रेसिपी की वीडियो पर जाने के लिए यहां क्लिक करें.
👉

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें