सॉफ्ट मैसूर पाक
तो चलिए आज हम आपको healthy kitchen nawazi ke जरिए बताने जा रहे हैं की टेस्टी और मुंह में घुलने वाली मैसूर पाक बनाने की रेसिपी। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और खास बात है की इसे सिर्फ तीन चीजों से बना सकते है,तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री:
बेसन - 1 कप
चीनी -2 कप
घी -2 कप
बनाने का तरीका :
मैसूर पाक बनाने के लिए सबसे पहले चीनी में एक कप पानी मिलाकर चीनी की गाढ़ी चाशनी तैयार कर लें।
अब इसमें बेसन मिलाकर लगातार चलाते रहें ।
घी मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि मिश्रण में बुलबुले न उठने लगे।
एक थाली में घी लगाकर मिश्रण को डालकर इसे फैला दें,ठंडा होने के लिए २५ से ३० मिनट के लिए रख दें।
ठंडा होने के बाद अपनी इच्छानुसार आकार में काट लें।
तो तैयार है हमारा मुंह में घुल जाने वाली मैसूर पाक रेसिपी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें