इलायची वाली चाय


इलायची वाली चाय 

इलायची की खुशबूदार चाय पीने का एक अलग ही मजा है। यह चाय जितनी टेस्‍टी होती है, उतने ही इसके फायदे भी हैं। इलायची में विटामिन ए, बी, सी, मिनरल्‍स और शरीर के लिए ज़रूरी कई पोषक तत्‍व होते हैं.

इसके लिए आपको चाहिए- 

१ कप पानी 

१ कप दूध 

२ बड़ा चम्मच चीनी 

१ बड़ा चम्मच चाय की पत्ती 

४ से ५ छोटी इलायची कुटी हुई 

कैसे बनाये –

इलायची वाली चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरा बर्तन लें और उसमें पानी, चाय की पत्ती , चीनी , कुटी हुई इलायची डालकर गैस जलाकर गैस पर रख दें और इसे २ से ३ मिनट तक पकाएं , जब चायपत्ती अपना पूरा रंग छोड़ दे तब इसमें दूध डाल दें, और फिर से २ से ३ मिनट तक अच्छे से पकाएं . इसे बीच बीच में हिलाते भी रहें ,हम चाय को जितना अच्छे से पकाएंगे उतनी टेस्टी हमारी चाय बनेगी. अब जब चाय अच्छे से पक जाए तब इसे छननी की मदत से छान लें, और गरम गरम चाय का लुत्फ़ उठाएं . आपका जीवन मंगलमय हो.. 😊 इलायची वाली चाय


टिप्पणियाँ