पुदीना आलू
नमस्कार ,हेल्दी किचन नवाजी में आपका स्वागत है, आज मैं दिखाऊंगी कि पुदीना आलू कैसे बनाया जाता है। उपवास के दौरान आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री:
हरी मिर्च - 2nos
पुदीना पत्ते -1/2 कप
हरा धनिया -1/2 कप
मक्खन (घी) - 2 बड़े चम्मच
जीरा -1 छोटा चम्मच
उबले आलू - 8-9 छोटे आकार के
सेंधा नमक -स्वाद के अनुसार
निर्देश:
सबसे पहले एक ग्राइंडर जार लें, उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया और पुदीना के पत्ते थोड़े से पानी के साथ दरदरा पीस लें.
अब एक कढा़ई में घी गरम करें, उसमें जीरा डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें.
उबले हुए आलू डालें और कुछ देर या आलू के सुनहरा होने तक पका लें।
अब इसमें तैयार पेस्ट, अपने स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इसे लगातार पांच मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि यह अच्छे से पक जाए.
क्रिस्पी पुदीना आलू परोसने के लिए तैयार है.
इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें और उस पर नींबू का रस निचोड़ लें या इस स्वादिष्ट डिश को दही के साथ अपने प्रियजनों को परोसें! आपके समय के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद...कृपया इस रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें