सोयाबीन के बीज की सब्जी की रेसिपी|

 सोयाबीन के बीज की सब्जी की रेसिपी

नमस्कार, हैल्थी किचन नवाजी में आपका स्वागत है |आज मैं आप लोगों के लिए लायी हूँ, स्वादिस्ट सोयाबीन के बीज की सब्जी की रेसिपी ,तो चलिए देखिए इस रेसिपी के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी और यह कैसी बनती है |

badhiya quality ke cookers

आवश्यक सामग्री :

१ कप सोयाबीन के बीज 

२ मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ 

२  टमाटर का पेस्ट 

१  बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 

१ हरी मिर्च लम्बी कटी हुई 

१/२ छोटी चम्मच हींग 

१/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

 १/२ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

१/२ छोटा चम्मच गरम मसाला 

१/2 छोटा चम्मच जीरा 

१/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

स्वाद के अनुसार नमक 

२ बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक़ कटी हुई 

२ बड़ा चम्मच सरसों का तेल 

विधि :

सोयाबीन की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले हमें सोयाबीन को रात भर या ६ से ७ घंटे के लिए भिगाना होगा .


उसके बाद उसे अच्छे से दो से तीन बार पानी से अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर में बीज की १ कप पानी डालकर धीमी आंच पर पांच से छ: सिटी देना है.उसके बाद गैस बंद कर देना है .

जब कुकर से सारा प्रेशर निकल जाए तो हमें बीज को कुकर से निकाल लेना है .

अब हमें फिर से प्रेशर कुकर में २ बड़े चम्मच अच्छे से गर्म कर लेना है .जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो जीरा डालकर कुछ समय भून लें.


 अब हरी मिर्च और कटे हुए प्याज डालकर कुछ सेकंड भून लें अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल दें और इसे हमें तब तक भूनना है जब तक प्याज का रंग न बदल जाए .


इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट और हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर तब तक भूनना है जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए .

अब इसमें उबला हुआ सोयाबीन का बीज डाल दें और मसाले के साथ एक से दो मिनट भून लें .

 इसमें पानी डालकर स्वाद के अनुसार नमक और गरम मसाला डाल दें ( यह सब्जी थोड़ी गाढ़ी अच्छी लगती है,इसे ज्यादा पतला न बनाएं.)


अब कुकर का ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर दो सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें .जब कुकर का प्रेसर निकल जाए तो इसे कुकर से सर्विंग डिश में निकालकर हरी धनिया से गार्निश करें ,और इसे रोटी ,पराठे से खाएं और अपनों को खिलाएँ .


आपका बहुत बहुत धन्यवाद,आपका जीवन मंगलमय हो  !OOm sai ram ji ...watch this recipe on my tube channel , link is here 👇


टिप्पणियाँ