नमस्कार, हैल्थी किचन नवाजी में आप सभी का स्वागत है,आज आप सबके लिए पेश है,बासुंदी की रेसिपी जो इलायची के स्वाद वाली और सूखे मेवों से भरपूर ,यह केलेरी से भरपूर, मीठा गाढा दूध है जिसे फूल फैट वाले दूध से बनाया जाता है। इसे गुजरात, महाराष्ट्र और दूसरे बहुत सारे भारतीय राज्यों में, खाने में मसाला पूरी के साथ एक मिठाई की तरह परोसा जाता है,लेकिन आप इसे जब चाहे तब किसी भी समय खा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं इसे कैसे बनाते हैं और हमें बासुंदी बनाने के लिए किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी .
आवश्यक सामग्री :
१ लीटर दूध (फुल क्रीम वाला)
१/२ कप चीनी
१/४ कप बादाम का पेस्ट
१/४ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
विधि :
एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रखें व तब तक लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक दूध आधा रह जाएँ ,अब इसमें बादाम का पेस्ट ,व चीनी डालें .
जब चीनी घुल जाए तो आंच से उतारे व फ्रीज में रखें,कटे बादाम से गार्निश करें व परोसें .

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें