मटर पनीर रेसिपी
Best Stainless Steel Kadai with Stainless Steel Lid with Handles
नमस्कार, हैल्थी किचन नवाजी में आपका स्वागत है |आज मैं आप लोगों के लिए लायी हूँ, स्वादिस्ट मटर पनीर की रेसिपी |तो चलिए देखिए इस रेसिपी के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी और यह कैसी बनती है |
आवश्यक सामग्री :
- पनीर २५० ग्राम
- मटर १ कप
- ३ प्याज मध्यम आकार का
- २ बड़े आकार का टमाटर
- १ हरी मिर्च
- ८ से १० लहसुन की कलियाँ
- १ इंच अदरक का टुकड़ा
- सूखे मसालों में मैंने लिया है|(तेजपत्ता,३से ४ लौंग,२ टुकड़ा दालचीनी का,२ हरी इलाइची ५ से ६ काली मिर्च ,१/२ छोटा चम्मच जीरा )
- १/२ छोटी चम्मच हींग
- १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- १/२ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- १/२ छोटा चम्मच गरम मसाला
- १/2 छोटा जीरा
- १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वाद के अनुसार नमक
- १ छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- २ बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक़ कटी हुई
- २ बड़ा चम्मच सरसों का तेल
विधि :
मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले हमें प्याज,टमाटर,अदरक को काटकर तैयार कर लेना है |अब गैस पर कढ़ाई रखकर थोड़ा तेल गर्म करलें,अब इसमें सबसे पहले कटे हुए प्याज ,अदरक , लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड डालकर भून लें, उसके बाद उसमें कटा हुआ टमाटर डालकर टमाटर गलने तक पका लें |
अब इसे ग्राइंडर जार में निकाल लें,और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें, जब ठंडा हो जाए तो उसको पीस लें .
अब जो हमनें खड़े सूखे मसाले लिए हैं उसको तवे पर खुश्बू आने तक भून लें,और खलबट्टे में दरदरा कूट ले।
अब उसी कढाई में थोड़ा तेल डालकर पनीर को डालकर थोड़ा उसे फ्राई कर लें,और एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें पनीर डालकर उसे ढककर अलग रख दें|
अब गैस पर कड़ाई में २ बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लें,और इसमें १/२ छोटा चम्मच जीरा डालकर कुछ समय के लिए भून लें ,और अब इसमें कसूरी मेथी डालकर जो प्याज टमाटर का पेस्ट बनाया है उसे डालकर उसमें हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर तब तक भूनें जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए। जब मसाला अच्छे से भून जाए तो उसमें ग्राइंडर में जो मसाला लगा होगा उसमें पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए और इसमें मटर डालकर अच्छे से मिला लें और इसे ढककर तब तक पकाएं जब तक मटर अच्छे से गल न जाए।
अब इसमें तले हुए पनीर को पानी से निकालकर मसाले में डालकर कुछ समय के लिए मसाले के साथ भून लें उसके बाद जिस पानी में पनीर रखे थे वो पानी डाल दें।
अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक और जो हमने खड़े मसाले कुटे थे वो डालकर अच्छे से मिलाकर ढककर ५ से ७ मिनट के लिए पका लें। अब इसमें कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छे से मिला दें।।
तो लीजिए तैयार है हमारी स्वादिस्ट मटर पनीर आप इसे रोटी,पूरी,पराठे या चावल के साथ के साथ खाइये और अपनों को भी खिलाइए।
आपका जीवन मंगलमय हो ,साई बाबा आपका कल्याण करें। ॐ साई राम जी
Best Stainless Steel Kadai with Stainless Steel Lid with Handles
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें