हरे प्याज और आलू की सब्जी
अब गैस पर कड़ाई में तेल डालकर तेल को अच्छे से गर्म करके इसमें जीरा डालकर कुछ समय के लिए भुनने के बाद कटे हुए लहसुन डालकर अच्छे से भून लेना है .
आलू को हमें आधा से ज्यादा पका लेना है उसके बाद इसमें स्प्रिंग अनियन का कटा हुआ सफेद भाग आलू में डालकर अच्छे से मिला दें.
अब कटे हुए टमाटर,सूखी लाल मिर्च को टुकड़े में तोड़कर डालकर अच्छे से मिला लेना है ,और टमाटर गलने तक अच्छे पकाना है.आप इसे ढक्कन से ढक कर बीच बीच में चलाकर पकाना है.
नमस्कार, हैल्थी किचन नवाजी में आपका स्वागत है.आज आपके लायी हूँ हरे प्याज और आलू की सब्जी की रेसिपी, तो चलिए देखते है इसे बनाने के लिए हमें क्या सामग्री लगेगी और ये कैसे बनता है.
- ८-१० हरे प्याज
- २ टमाटर कटे हुए
- ३ मध्यम आकार का आलू
- ६-७ लहसुन की कलियाँ बारीक कटी हुई
- २ सुखी लाल मिर्च
- १/२ छोटा चम्मच जीरा
- १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- २ चम्मच तेल
कैसे बनाएं :
सबसे पहले हरे प्याज को अच्छे से साफ़ कर के धोकर लेना है .
अब हरे प्याज के सफ़ेद भाग और हरे भाग को अलग अलग काट लेना है .
आलू को भी छोटे टुकड़ों में काट लें.
आलू को हमें आधा से ज्यादा पका लेना है उसके बाद इसमें स्प्रिंग अनियन का कटा हुआ सफेद भाग आलू में डालकर अच्छे से मिला दें.
इसे अच्छे से आलू और टमाटर गलने तक पका लेना है.
जब आलू अच्छे से पक जाए तो इसमें हरी प्याज का कटा हुआ हरा भाग भी डालकर अच्छे से मिलाकर प्याज के पत्ते गलने तक खुले में पका लेना है . इसी बिच सब्जी में स्वाद के अनुसार नमक भी डालकर अच्छे से मिलाकर अच्छे से सब्जी को पका लें.
तो लीजिए तैयार है हमारी हरे प्याज और आलू की सब्जी इसे आप रोटी, पराठे के साथ खाइए , और अपनों को भी खिलाइए...
आपका बहुत बहुत धन्यवाद ! 🙏😊













टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें