बिना प्याज , लहसुन की छिलके वाली मूंग दाल


बिना प्याज,लहसुन के बनाएं छिलके वाली मूंग दाल 


 नमस्कार आप सभी का हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है , आज आपके सामने प्रस्तुत है बिना प्याज, लहसुन के छिलके वाली मूंग दाल की रेसिपी.तो चलिए देखते है इसे बनाने के लिए क्या क्या चाहिए और यह कैसे बनती है ... 😊

आवश्यक सामग्री :

१ कप छिलके वाली मूंग दाल 

१ टमाटर बारीक़ कटा हुआ 

१/२ छोटी चम्मच जीरा 

१/२ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर 

१/२ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

१ छोटी चम्मच धनिया पाउडर 

१/२ छोटा चम्मच गरम मसाला 

स्वादानुसार नमक 

२ सूखी लाल मिर्च 

२ बड़ा चम्मच घी या तेल 

विधि :

सबसे पहले हमें दालको अच्छे से २ तीन बार पानी से धो लेना है . 


अब एक प्रेशर कुकर में धूली हुई दाल २.५ कप पानी ,हल्दी, लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर कुकर बंद करके गैस पर रखकर मध्यम आंच पर ३ सिटी आने दें और फिर गैस बंद कर दें. 

अब प्रेशर ख़त्म होने के बाद कुकर खोलकर चेक कर लें. 


अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल या घी डालकर अच्छे से गर्म करने के बाद तेल में जीरा,और सुखी मिर्च डालकर कुछ समय के लिए भून लें.

अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर तब तक पकायें जब तक यह अच्छे से गल न जाए . 


अब इसमें पकी हुई डालकर कुछ समय के लिए पका लें और अंत में हरी धनिया डालकर अच्छे से मिला लें.


अब गैस बंद कर लें और एक गरमा गर्म रोटी, चावल के साथ परोसिए . . . आपका बहुत बहुत धन्यवाद... 😇



टिप्पणियाँ