बिना मेहनत,बिना दूध,बिना मावा के बनाइए टेस्टी कद्दू का हलवा
नमस्कार,हैल्थी किचन नवाज़ी में आप सब का स्वागत है . आज आप लोगों के लिए मैंने लाया है व्रत में खाये जाने वाला कद्दू के हलवे की रेसिपी जिसे मैंने बहुत ही कम मेहनत में बनाया है, और इसमें न दूध है न मावा. तो चलिए देखते है इसकी सामग्री और बनाने की विधि .
आवश्यक सामग्री :
१/२ किलो पका कद्दू(पीला कद्दू)
२ बड़ा चम्मच चीनी
२ बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा
२ बड़ा चम्मच देशी घी
८से १० काजू
१ बड़ा चम्मच किशिमिश
विधि:
कद्दू का हलवा बनाने के लिए मैंने कद्दू कोअच्छे से छीलकर,धोकर छोटे टुकड़ो में काट लिया है.अब इसे प्रेशर कुकर में डालकर १/२ गिलास पानी दाल दिया है .
अब , ढक्कन लगाकर माध्यम आंच पर २ सिटी लगा लिया है.
अब प्रेशर निकल जाने के बाद इसे एक छननी में निकालकर इसकाअतिरिक्त पानी निकाल दिया है.अब कलछी की मदद से उबले हुए कद्दू कोअच्छे से मैश कर लिया है .
अब गैस पर कढ़ाई गर्म करके इसमें घी को गर्म क्र लेना है फिर इसमें काजू के बड़े बड़े टुकड़े काटकर घी में डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लेना है.
अब इसमें मैश किये हुए कद्दू डालकर तब तक भूनना है जब तक कद्दू का रंग न बदल जाए और ये थोड़ा ड्राई न हो जाए.इसभूनने में मुझे लगभग ८ से १० मिनट लगे हैं.
अब इसमें चीनी, नारियल का बुरादा,किशमिश डालकर अच्छे से मिलाकर ४ से ५ मिनट और लगातार चलाते हुए पका लेना है.जब हलवा कड़ाई छोड़ने लगे तब समझिए की यह तैयार है.
तो लीजिए तैयार है टेस्टी, हैल्थी कद्दू का हलवा . आप इसे जरूर बनाइए .
धन्यवाद, हैल्थी खाइए,हैल्थी रहिए . 😊








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें