व्रत में बनाइये हैल्थी मिक्स फ्रूट चाट
नमस्कार हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है .आज मैं आप लोगों के लिए लायी हूँ व्रत के झटपट और चटपटे बनने वाली मिक्स फ्रूट्स चाट रेसिपी तो चलिए देखते हैं इस रेसिपी को बनाने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी।
आवश्यक सामग्री:
मिक्स फ्रूट्स ( यहाँ पैर मैंने एक अनार , एक सेब , २ केले और एक अमरुद लिए हैं . आपके पास जो फल हैं वह आप लें सकते हैं .)
१ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
१/२ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार सेंधा नमक ( व्रत वाला नमक )
विधि :
मिक्स फ्रूट्स चाट बनाने के लिए सबसे पहले हमें अनार के दाने निकालना है , फिर सभी फलों को काट कर एक बड़े बर्तन में सभी फलों को ले लेना है . अब इसमें भुना जीरा पाउडर , सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर फलों में अच्छे से मिलाएं और तुरंत खाएं , खिलाएं . अपना बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें