बहुतही कम तेल,मसाले में बनाएं आसान और स्वादिस्ट कुंदरू की सब्जी
नमस्कार, हैल्थी किचन नवाजी में आप सभी का स्वागत है.आज मैं आप लोगों के लिए लायी हूँ , कुंदरू की बहुत ही स्वादिस्ट और पौस्टिक सब्जी .इसे कुंदरू ,टिंडला ,Tendla, टिन्डोला, ivy गॉर्ड कई नाम से जाना जाता है .जिसे मैंने बहुत ही कम तेल,मसाले और बिना प्याज लहसुन के बनाया है.ये सब्जी बहुत ही झटपट बन जाती है.तो चलिए देखते हैं यह कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी .
आवश्यक सामग्री:
- पाव किलो कुंदरु
- १/२ छोटा चम्मच जीरा
- १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- १/४ छोटा चम्मच हींग
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- २ बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
- स्वाद के अनुसार नमक
- २ छोटा चम्मच तेल
बनाने की विधी :
सबसे पहले कुंदरू को दो तीन बार अच्छे से पानी में धो लेना है फिर अच्छे से पानी सूखा लेना है .
अब इसका आगे और पीछे का भाग काट के निकल लेना है,और इसे गोल आकार में काट लेना है .आप इसे जितना पतला हो सके उतना पतला पतला काटें. आप हमेशा छोटे बीज वाले कुंदरू का चयन करें,यह अच्छे होते हैं.
अब गैस पर कढ़ाई में तेल अच्छे से गर्म करने के बाद इसमें जीरा और हींग डालें और जीरा के थोड़ा तड़कने के बाद इसमें हल्दी पाउडर डालकर तुरंत कुंदरू डालकर अच्छे से मिला लेना है .
अब इसमें नमक डालकर अच्छे पका लेना है,जब कुंदरू लगभग पक जाए जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लेना है ,अंत में इसमें हरी धनिया डालकर अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें.






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें