रवा उपमा/सूजी उपमा

 रवा उपमा/सूजी उपमा

नमस्कार,हैल्थी किचन नवाजी में आपका बहुत बहुत स्वागत है,आज की रेसिपी है रवा उपमा. तो चलिए देखते हैं.इसेआप सुबह या शाम के नाश्ते में बना सकते हैं.यह नाश्ता स्वादिस्ट के साथ पौस्टिक भी होता है.इसका स्वाद थोड़ा नमकीन,थोड़ा मीठा और तीखा होता है.इसमें आप अपनी मनपसंद की सब्जियां और सूखे मेवे भी डाल सकते है. 


आवश्यक सामग्री :

  • १ कप सूजी (रवा) 
  • १/२ छोटी चम्मच राई 
  • १/२ छोटा चम्मच जीरा 
  • १ चम्मच उरद दाल 
  • १.५ चम्मच चना दाल 
  • २ चम्मच कच्ची मूंगफली 
  • ८ से १० काजू
  • १ छोटा प्याज बारीक कटा हुआ 
  • १/२ टमाटर बारीक कटा हुआ 
  • १ हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  • ८से १० करीपत्ता 
  • १/२ छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ 
  • २ बड़ा चम्मच देसी घी 
  • १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • १/२ छोटा चम्मच चीनी 
  • स्वाद के अनुसार नमक 

कैसे बनाएं :

रवा उपमा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कड़ाई रखकर उसमें घी डालकर अच्छे से गर्म कर लें.अब इसमें जीरा, राई ,उरद दाल,चना दाल, मूंगफली, काजू,करीपत्ता, अदरक,हरी मिर्च सभी को डालकर अच्छे से सबका रंग बदलने तक भून लें.

इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज डालकर अच्छे से मिला लें. और कुछ समय तक प्याज को भी पकने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से टमाटर गलने तक इन सबको पकालें.


अब इसमें सूजी डालकरअच्छे से मिलाकर सूजी का रंग बदलने और इसमें अच्छी खुश्बू आने तक धीमी आंच पर भून लें.इसे भूनने में ८से१० मिनट लगेगा.इसी बीच इसमें लाल मिर्च पाउडर भी डालकर अच्छे से मिला लें. 

जब तक हमारी सूजी भूनेगी तब तक अब दुसरे गैस पर २.५ कप पानी गर्म कर लेंगे.


अब सूजी में गर्म पानी डालते हुए अच्छे से मिलाना है और इसमें नमक और चीनी भी डालकर अच्छे से मिला लें.

१ से २ मिनट तक लगातार चलाते हुए हमें उपमा को पका लेना है . 

हमारा रवा (सूजी)उपमा तैयार है,आप इसे सर्विंग प्लेट में परोसिए . आप भी खाइए अपनों को भी खिलाइए...

आप का बहुत बहुत धन्यवाद ! 



टिप्पणियाँ