व्रत वाली कद्दू और आलू की सब्ज़ी

व्रत वाली कद्दूऔरआलू की सब्ज़ी

नमस्कार, हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है. आज की रेसिपी है व्रत वाली कद्दू और आलू की सब्ज़ी. तो चलिए देखते हैं.

आवश्यश्क सामग्री :

१/२ किलो पका हुआ (पीला) कद्दू  छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 

१ बड़े आकार का आलू छोटे टुकड़े में कटा हुआ 

१/२ छोटी चम्मच जीरा 

१/२ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

१ छोटी चम्मच धनिया पाउडर 

१ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 

१/२ इंच अदरक का टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ 

स्वादानुसार व्रत का नमक (सेंधा नमक) 

२ बड़ा चम्मच देसी घी

 १ बड़ा चम्मच हरी धनिया की पत्ती बारीक़ कटी हुई (सजावट के लिए) 

विधि: 

कढ़ाई गर्म करके घी डालकर अच्छे से गर्म कर लें. इसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें. 


अब आलू डालकर ३ से ४ मिनट तक अच्छे से फ्राई कर लें ,इसे तब तक पकाएं जब तक यह आधे से ज्यादा पक न जाए .इसी के साथ साथ इसमें धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें ताकी आलू के साथ भून जाए . 


अब इसमें कटे हुए कद्दू डालकर इसे कुछ समय खूले में ही पका लें.

अब नमक डालकर ढक्कन लगाकर तब तक पकाएं जब तक कद्दू और आलू अच्छे से गल न जाए . 


अब इसमें हरी धनिया डालकर कुट्टू या सिंघाड़े की पूरी/ पराठे के साथ परोसें.

आपका जीवन मंगलमय हो. धन्यवाद! 



टिप्पणियाँ