गोभी के पराठे बनाने की विधि

 गोभी पराठा 

नमस्कार हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है ... आज आपके लिए लायी हूँ गोभी के पराठे की रेसिपी,तो चलिए देख लेते हैं आवश्यक सामग्री और बनाने का तरीका . 


आवश्यक सामग्री:

2 कप गेहूं का आटा 

१/२ किलो फूलगोभी 

१/2 छोटी चम्मच हींग 

१/2 छोटी चम्मच अजवाइन 

१/२ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर 

१/२ छोटी चम्मच धनिया पाउडर

१/२ छोटी चम्मच गरम मसाला 

१/२ छोटी चम्मच लाल मिर्च  पावडर 

1 छोटी चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक 

1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 

स्वादानुसार नमक 

विधि: 

पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हमें स्टफिंग बनानी होगी जिसके लिए हमे फूलगोभी को बड़े बड़े टुकड़ो में काटकर गर्म पानी में १० मिनट रख लेना है . 10 मिनट बाद पानी से निकलकर उसका पानी  अच्छे से निकलने के बाद बारीक वाले ग्रेटर से कद्दूकस कर लेना है. 

अब गैस पर कड़ाई में एक छोटा चम्मच तेल गर्म करके उसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ समय भून लेना हैफिर इसमें हींग डालकर ग्रेट किया हुआ गोभी डालकर इसमें सारे मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिलाकर गोभी का पानी सूखने तक पका लेना है . इसे हमें ज्यादा नहीं कुक करना है .

उसके बाद इसमें कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छे से मिलाकर किसी बर्तन में निकाल लेना है जिससे यह जल्दी ठंडा हो जाए . 


अब आटे में २ छोटा चम्मच मोयन और नमक डालकर नरम आटा गूँथकर १० मिनट के लिए ढककर रख लेना है. 

अब आटे में से नींबू के आकार की लोई बना लें. मैंने एक साथ कुछ लोइयां तैयार कर ली है . 

अब आटे में से एक लोई लेकर सूखे आटे में लपेटकर कटोरी जैसा बनाकर उसमें 2 छोटा चम्मच गोभी का मिश्रण डालकर ऊँगली की मदत से इसे बंद कर दें.


और बेलन से पराठा बनाकर उसे तवे पर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. 




इसी तर सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें.लीजिए लीजिए तैयार है हमारा टेस्टी 😋गोभी का पराठा इसे आप हरी धनिए की चटनी ,दही या अचार के साथ परोसिए.. धन्यवाद 😊🙏



टिप्पणियाँ