व्रत में खाई जाने वाली फलाहारी लौकी की सब्ज़ी

 व्रत में खाई जाने वाली फलाहारी लौकी की सब्ज़ी



नमस्कार हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है . आज मैं आप लोगों के सामने लेकर आयी हूँ व्रत में खाई जाने वाली  फलाहारी लौकी की सब्ज़ी. तो चलिए देखते हैं इस सब्ज़ी को बनाने के लिए चीज़ों की आवश्यकता पड़ेगी . 

आवश्यक सामग्री :

१ छोटी लौकी कटी हुई 

2 चम्मच बारीक़ कटी हरी धनिया 

१ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 

१/२ छोटा चम्मच अदरक बारीक़ कटा हुआ 

१/२ छोटा चम्मच जीरा 

१ छोटा चम्मच धनिया पाउडर 

१ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 

स्वादानुसार व्रत का नमक ( सेंधा नमक ) 

२ बड़ा चम्मच देसी घी 

२ टमाटर का पेस्ट 

विधि :

सबसे पहले गैस पर एक प्रेशर कुकर गर्म करने के लिए रखेंगे फिर इसमें घी डालकर गर्म कर लें. 

अब इसमें जीरा डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें. अब इसमें अदरक और हरी मिर्च को भी भून लें.



अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला दें, अब इसमें सभी सूखे मसाले और नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाले से घी अलग न हो जाए .



अब इसमें कटी हुई लौकी डालकर कुछ समय भून लें. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें और मध्यम आंच ३ से ४ सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर ख़त्म होने के बाद कुकर खोलें और हरी धनिया से गार्निश कर लें. 



तो लीजिए तैयार है हमारी  फलाहारी लौकी की सब्ज़ी. आपका जीवन मंगलमय हो. 



टिप्पणियाँ