व्रत के लिए साबूदाना की झटपट और खिली खिली खिचड़ी की रेसिपी
नमस्कार हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है. आप सभी को नवरात्री की शुभकामनाऐं . आज आपके लिए मैंने लाया है व्रत के लिए साबूदाना की झटपट और खिली खिली खिचड़ी की रेसिपी .
सामग्री :
१ कप साबूदाना
२ बड़ा चम्मच भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर
१/२ छोटा चम्मच जीरा
२ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
२ छोटे आलू लम्बे और पतले टुकड़े में कटा हुआ
स्वादानुसार सेंधा नमक
१ छोटा चम्मच चीनी
२ छोटा चम्मच देशी घी
विधि :
सबसे पहले साबूदाना को रात में धोकर रख दें. ताकि वह अच्छे से सॉफ्ट हो जाए . आप चाहें तो उसे बनाने से एक घंटे पहले साबूदाने कोअच्छे से धोकर पानी डालकर कर रखें . पानी इतना डालें की साबुदाना अच्छे से डूब जाए उसके बाद हम पानी निथारकर उपयोग में ले सकते हैं . पर रातभर धोकर रखने से खिचड़ी ज्यादा खिली खिली बनती है, चिपकती नहीं है .
सबसे पहले हमें साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए भीगे हुए साबूदाने में भुनी हुई मुंगफली का पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक और १/२ छोटी चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिलाकर रख लें.
अब गैस पर एक कड़ाई रखकर गर्म करें और इसमें घी को अच्छे से करें.जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालकर इसे कुछ सेकंड के लिए फ्राई कर लें . अब इसमें कटे हुए आलू डालें और इसे अच्छे से लाल होने तक फ्राई कर लेना है .
अब इसमें साबूदाने का मिश्रण डाल दें और अच्छे से मिला लें.
अब इसे थोड़ी देर और लगातार चलाते हुए पका लेना है .
तो लीजिये तैयार है हमारी बहुत ही स्वादिस्ट , झटपट और खिली खिली साबूदाना खिचड़ी . आप इसे बनाइये, खाइये और अपनों को भी खिलाइये . माता रानी आपकी सभी दुःख दूर करें . जय माता दी. धन्यवाद !






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें