दही वाली नारियल की चटनी की रेसिपी

दही वाली नारियल की चटनी की रेसिपी

नमस्कार,हैल्थी किचन नवाजी में आपका बहुत बहुत स्वागत है.आप सभी के लिए आज मैंने लाय है,दही वाली नारियल की चटनी की रेसिपी. जो बहुत ही आसान से बन जाती है और इसका जायका तो बहुत ही मजेदार होता है.इस चटनी को इडली, डोसा के साथ परोसा जाता है . तो चलिए शुरू करते है, इसे बनाने के लिए क्या क्या चाहिए और यह कैसे बनेगी. 


आवश्यक सामग्री :

१ नारियल कद्दूकस घिसा हुआ 

२ बड़ा चम्मच दही 

२ बड़ा चम्मच कच्ची मूंगफली 

२ बड़ा चम्मच हरी धनिया 

२ से ३ हरी मिर्च 

३ से ४ कलियाँ लहुसन की 

१/२ छोटी चम्मच जीरा 

१/२ छोटी चम्मच राई 

१/२ छोटी चममच उरद की दाल 

२ सुखी लाल मिर्च 

६ से ७ करीपत्ता 

१ बड़ा चम्मच तेल 

स्वाद के अनुसार नमक 

कैसे बनाइये :

एक ग्राइंडर जार में कद्दूकस किया हुआ नारियल,हरी धनिया, हरी मिर्च,लहसुन, मूंगफली ,दही और नमक सभी डालकर २ बड़ा चम्मच पानी डालकर बारीक़ पीस लें. 


अब चटनी को एक बर्तन में निकाल लें. 


अब गैस पर तड़के के लिए तेल गर्म कर लें और इसमें जीरा, राई ,उरद की दाल , सुखी लाल मिर्च और करीपत्ता डालकर थोड़ा भून लें और गैस बंद कर दें. 



अब इस तड़के को पीसी हुई चटनी में डालकर अच्छे से मिला लें. 


तो लीजिए तैयार है हमारी स्वादिस्ट दही वाली नारियल की चटनी, इसे आप इडली, डोसा या दाल चावल के साथ परोसिए आप भी खाइए और अपनों को भी खिलाइए.

आपका बहुत बहुत धन्यवाद् ! 🙏😊



टिप्पणियाँ