पुदीना आलू रेसिपी /व्रत के लिए टेस्टी और चटपटी पुदीना आलू
नमस्कार हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है .आज मैंआप लोगों के लिए लायी हूँ व्रत के झटपट और चटपटे बनने वाली पुदीना आलू की रेसिपी तो चलिए देखते हैं इस रेसिपी को बनाने के लिए किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी।
आवश्यक सामग्री:
- ८ से १० छोटे साइज के उबले आलू
- १ कटोरी पुदीना की पत्ती
- १ कटोरी धनिया की पत्ती
- 2 हरी मिर्च
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- २ से ३ चम्मच देशी घी
- एक नींबू का रस
विधि :
पुदीना आलू बनाने के लिए सबसे पहले हमें आलू को छीलकर उबले आलू में चाकू या टूथ पीक की सहायता से छेद छेद कर लेना है।
अब एक ग्राइंडर जार में ,धनिया पुदीना और हरी ,मिर्च का दरदरा पेस्ट बना लेना है।
अब एक कड़ाई गैस पर रखें और कड़ाई में घी डालकर अच्छे से गर्म कर लें। अब इसमें जीरा डालकर थोड़ा भून लें। फिर छेद किए हुए आलू डालकर क्रिस्पी और लाल होने तक फ्राई कर लें।
अब इसमें धनिया पुदीना का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें.
और इसमें स्वादानुसार नमक भी डालकर अच्छे से मिला लें और इसे कुछ समय तक भून लें।
तो लीजिए तैयार है हमारा क्रिस्पी चटपटा पुदीना आलू इसे आप व्रत में खाइए और अपनों को भी खिलाइए । माँ दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करे। धन्यवाद !






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें