सूजी के गुलाबजामुन (Suji ke gulabjamun recipe in hindi)

 सूजी के गुलाबजामुन (Suji ke gulabjamun recipe in hindi)




सूजी के गुलाबजामुन बहुत ही स्वादिस्ट और मुँह में घुल जाने वाले होते है.और सबसे खास बात यह है की ये बहुत ही कम सामग्री और बहुत ही झटपट बन जाती है . इसे बारीक वाली सूजी से बनाया जाता है .तो चलिए जानते हैं इसकी सामग्री और रेसिपी. 

सामग्री:
 
1 कप बारीक सूजी
2 कप दूध
1.5 कप चीनी
1.5 कप पानी
2 टी स्पून इलायची पाउडर
2 बड़ा चम्मच देसी घी
थोड़ा सा पिस्ते का कतरन (सजावट के लिए)
आवश्यकतानुसार घी या तेल (गुलाबजामुन तलने के लिए)

तरीका:

सबसे पहले हमें गुलाबजामुन के लिए चाशनी तैयार करनी है, उसके लिए एक बर्तन में पानी डालें और उसमें एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर पहले पानी में एक उबाल आने दें.




फिर उसमें चीनी डालकर चिपचिपी चाशनी तैयार कर लें.हमें तार वाली चाशनी नहीं चाहिए.चाशनी तैयार होने के बाद ढककर रख दें.

अब गैस पर एक कड़ाई रखकर उसमें थोड़ा घी लगाकर फैला दें, ताकी सूजी कड़ाई में चिपके नहीं. अब इसमें दूध डालें,और बची हुई इलायची पाउडर भी डाल दें.

दूध में एक उबाल आने दें उसके बाद उसमें धीरे धीरे एक हाथ से सूजी डालें और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें जिससे इसमें गुठलियां न पड़े.

जब सूजी का मिश्रण अच्छा गाढ़ा या आटे के रूप में हो जाए तो गैस बंद कर दें.

एक थाली को घी से ग्रीस करके इसमें सूजी का मिश्रण निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें. 



जब एक थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथ में थोड़ा घी लगाकर आटे को अच्छा चिकना होने तक गूँथ लें.

अब टाइट हाथ से गोल आकार का गुलाब जामुन बना कर तैयार कर लें, गोल बिल्कुल चिकना होना चाहिए नहीं तो गुलाब जामुन तेल में तलते समय फटने लगेंगे.


अब कड़ाई में तेल गर्म करेंगे और एक बार में जितना गुलाबजामुन आए डाल दें और कुछ समय के लिए बिल्कुल न छेड़े.


जब ये नीचे से थोड़ा सिक जाए तो इसे चम्मच की सहायता से पलट दें. और इसी तरह उलट पलट कर सभी तरफ से ब्राउन रंग का होने तक तल लें.

अब इसे तेल से निकाल कर तैयार की गयी चाशनी में डाल दें और चाशनी में एक उबाल आने दें फिर गैस बंद कर दें, और एक प्लेट से चाशनी को ढक कर रख दें ताकी यह ठंडा न हो.

इसी तरह सभी गुलाबजामुन बना कर चाशनी में डालकर आधे घंटे के लिए ढककर रख दें.आधे घंटे बाद हमारा सूजी का गुलाबजामुन तैयार हो जाएगा.

अब इसे एक परोसने के लिए बर्तन में निकाल लें और ऊपर से पिस्ता कतरन से सजाएं और खिलाएं. घर का खाएं स्वस्थ रहें . 

अगर आपको इसका वीडियो देखना है, तो इस लिंक पर जाएँ👇👇👇




टिप्पणियाँ