लौकी के पकौड़े (Lauki ke pakode recipe in Hindi)

 लौकी के पकौड़े (Lauki ke pakode recipe in Hindi)


सामग्री:

1/2 लौकी

1 कप बेसन

2 बड़ा चम्मच चावल का आटा

1.5 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

2 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई

स्वादानुसार नमक

आवश्यकता अनुसार तेल पकौडे तलने के लिए

विधि:

लौकी के पकौड़ेबनाने के लिए हमें एकदम पतली और बिना बीज वाली लौकी ही लेनी है. सबसे पहले हमें लौकी को अच्छे से छीलकर पतला पतला गोल आकार में काट लेना है.




कटे हुए लौकी को पानी में रखें नहीं तो लौकी काली पड़ जायेगी.

अब एक बड़े बरतन में बेसन,चावल का आटा और तेल छोड़कर सभी सामग्री डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लेना है.

अब आवश्यक्तानुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पकौड़ेका घोल तैयार कर लें. घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए.

अब कड़ाई में तेल गर्म कर लें और कटे हुए लौकी को एक एक कर बेसन के घोल में लपेटकर गर्म तेल में पकौड़े डालकर अच्छा कुरकुरा होने तक तल लें.. 

इसी तरह सभी पकौड़े तल लें.और अपनी मनपसंद चटनी के साथ गर्मागर्म पकौड़ेका लुत्फ उठाएं. धन्यवाद.


टिप्पणियाँ