इंस्टेंट चकली (instant chakli recipe in Hindi)
सामग्री:
चावल का आटा
1कप बेसन
1छोटा चम्मच सफ़ेद तिल
2छोटा चम्मच अजवाइन
2 चम्मच जीरा
1/2छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
4-5 बड़ा चम्मच तेल / घी या बटर
विधि:
एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें चावल का आटा, बेसन डालकर उसमे सभी मसाले जैसे सफ़ेद तिल, अजवाइन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, नमक डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें. अब इसमें तेल / घी या बटर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
अब थोड़ा थोड़ा गरम पानी डालते हुए एक चम्मच की सहायता से आटे को गूंथते जाए, जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाए तो हथेलियों की सहायता से मसाला मसलकर आटा गूंथे, हथेलियों में थोड़ा तेल लगाकर आटा को खूब चिकना गूंथ कर तैयार लें, गरम पानी से आटा गूंथने से चकली बहुत आसान तरीके से बन जाती है.अब आटे को १० मिनट के लिए रेस्ट होने के लिए रख दें.
१० मिनट बाद चकली बनाने वाली मशीन और एक थाली को तेल से ग्रीस कर लेते हैं, अब चकली मशीन में थोड़ा आटा भर लें, और थाली में थोड़ी चकली बनाकर तैयार कर लें.
उसके बाद एक कड़ाई में तेल गरम कर लें, फिर इसमें बनाई हुई चकली डालकर पलट पलट कर चकली को कुरकुरी होने तक तल लें. फिर उसे प्लेट में निकाल लें, इसी तरह से सभी चकली तैयार कर लें. तो हमारी इंस्टेंट चावल की चकली बनकर तैयार है, इसे आप ठंडा होने के बाद हवाबंद डब्बे में भरकर एक महीने तक खाइये.. हैल्थी खाइये, हैल्थी रहिये..
अगर आपको इसका वीडियो देखना है, तो इस लिंक पर जाएँ.👇https://youtu.be/gNDV6NfjEOQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें