चने के दाल की जायकेदार सब्ज़ी
दाल बर्फी के लिए:
1 कप चना दाल
5-6 कलियाँ लहुसन की
2-3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
1 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नमक
1 चुटकी हींग
1.1/2 चम्मच सरसो का तेल
ग्रेवी के लिए :
2 मध्यम आकार का प्याज
2 मध्यम आकार का टमाटर
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 हरी मिर्च
3-4 कलियाँ लहसुन की
आवश्यकतानुसार हरी धनिया बारीक कटी हुई
खड़े मसाले:
2 तेजपत्ता
2-3 हरी इलायची
2 टुकड़ा दालचीनी
2-3 चम्मच सरसो का तेल
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
विधि:
चने की दाल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को अच्छे से धोकर ६ से ७ घंटे पहले भीगा दें.उसके बाद उसका सारा पानी अच्छे से निथारकर ऊपर दाल बर्फी की सभी सामग्री डालकर दरदरा पीस लें.
अब एक कड़ाई में १ चम्मच तेल डालकर अच्छे से फैलाकर गर्म कर लें. फिर उसमें पिसे हुए चने के दाल का पेस्ट डालें और उसमें २ -३ बड़ा चम्मच पानी डालकर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और कड़ाई से अलग न होने लगे.
अब गैस बंद करके मिश्रण को एक तेल से ग्रीस किए हुए थाली में निकाल लें और चम्मच की मदत से फ़ैलाएं. मिश्रण गर्म है इसलिए हाथ में थोड़ा पानी लगाकर इसे अच्छे से चिकना करके फैला दें. फिर इसे ठंडा होने के लिए १० मिनट के लिए रख दें.
जब अच्छे से ठंडा हो जाए तो अपनी मनपसंद आकार के काट लें.
मैंने बर्फी का आकार दिया है. अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके सभी बर्फी को दोनों तरफ से शैलो फ्राई कर लें.
अब एक मिक्सर जार में प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट बनाकर तैयार कर लें.अब एक कड़ाई में २ से ३ चम्मच डालकर तेल को अच्छे से गर्म कर लें. अब इसमें खड़े गर्म मसाले और जीरा डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें. फिर उसमें प्याज,अदरक,लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट डालें, हींग डालकर इसका कच्चापन जाने तक पका लें.फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डाले.अब इसमें हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर तब तक भूनें जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए.
अब इसमें १ से डेढ़ गिलास पानी डालकर इसमें स्वाद के अनुसार नमक डालकर इसे २ से ३ मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें. अब इसमें गरम मसाला पाउडर भी डाल दें.
अब इसमें तैयार की हुई दाल बर्फी डालकर २ से ३ मिनट और पका लें.
अब इसमें कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छे से मिला दें. तो लीजिये तैयार है हमारी चने के दाल की जायकेदार सब्ज़ी.इसे आप रोटी, पराठा या चावल से खाइये और अपनों को भी खिलाइए.
अगर आपको इस रेसिपी की वीडियो चाहिए तो कृपया यहाँ क्लिक करें .









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें