क्रिस्पी आलू पूरी



 क्रिस्पी आलू पूरी

 

 सामग्री:

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 बड़े उबले आलू
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 चम्मच चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 2 चम्मच तेल मोयन के लिए
  • तेल पूरी तलने के लिए
विधि:
सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें, अब इसमें आटा, सभी सूखी सामग्री व मोयन डाल दें और अच्छे से मसलकर पहले सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें फिर जरुरत के हिसाब से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूँथ कर तैयार कर लें.पूरी का आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होता है.
अब आटे को ढककर १० मिनट के लिए रेस्ट करने दें, इसके बाद आप सभी पूरियां बनाकर तैयार कर लें. जब तक पूरियां बना रहे हैं तब तक कड़ाई में तेल डालकरगर्म होने के लिए रखदें. जब तेल अच्छे सेगर्म हो जाए तो उसमें पूरी डालकर कलछी से दबाते हुए फूला लें. कुछ सेकंड बाद पूरी को पलट दें और पलट पलट कर अच्छे से क्रिस्पी होने तक पूरी को फ्राई कर लें. इसी तरह सभी पूरियां तैयार कर लें.इसे आप अपनी मनपसंद सब्ज़ी के साथ खाये.. धन्यवाद


टिप्पणियाँ