सोया आलू पुलाव
नमस्कार , हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है , मुझे उम्मीद है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आ रही होगी. तो चलिए देखते हैं आज की रेसिपी. आज मैं लायी हूँ सोया आलू पुलाव की बहुत ही आसान और स्वादिस्ट रेसिपी. आप दही रायता के साथ इसका आनन्द ले सकते हैं. 

आवश्यक सामग्री :
- २ कप चावल
- १ कप सोया चंक्स
- 3 छोटे आलू
- २ प्याज
- १ टमाटर
- २ हरी मिर्च लम्बी कटी हुई
- २ चम्मच अदरक और लहसुन दरदरा कुटा हुआ
- २ तेजपत्ता
- ७ से ८ काली मिर्च के दाने
- 3 लौंग
- २ छोटी इलाइची
- २ छोटा टुकड़ा दालचीनी
- १/२ चम्मच जीरा
- १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
- १ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- १.५ चम्मच गरम मसाला
- स्वादनुसार नमक
- ३ बड़ा चम्मच सरसों का तेल
विधि :
सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में दस मिनट के लिए भीगा कर रख दें . और चावल को धोकर रख लें. सभी सब्जियां काटकर तैयार कर लें.
१० मिनट बाद सोयाबीन का पानी निचोड़ कर रख लें.
अब गैस पर मिटटी का बरतन गर्म कर लें, आप चाहें तो प्रेशर कुकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं . पर मिटटी का बर्तन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है.. 😊
अब इसमें तेल डालके तेल को गर्म कर लें और सभी सूखे खड़े मसाले डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें.
अब इसमें चावल डालें और इसे भी कुछ समय सभी सब्जियाँ और मसालों के साथ कुछ समय के लिए भून लें अब इसमें ४ कप पानी डालकर इसे चावल पकने तक ढककर पकाएं .
तो लीजिये तैयार है हमारा सोया आलू पुलाव, आप इसे दही, रायता, पापड़ से परोसिए ... 😇





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें