प्रेशर कुकर में बहुत ही कम मेहनत में बनाएं टेस्टी आलू पुलाव

आलू पुलाव 

नमस्कार , हैल्थी किचन नवाज़ी में आपका स्वागत है , मुझे उम्मीद है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आ रही होगी. तो चलिए देखते हैं आज की रेसिपी. आज मैं लायी हूँ आलू पुलाव की बहुत ही आसान और स्वादिस्ट रेसिपी. आप दही रायता के साथ इसका आनन्द ले सकते हैं.


आवश्यक सामग्री :

  • बासमती चावल -२ कप
  • बड़े टुकड़ो में कटे हुए आलू -२ से ३
  •  पतले , लम्बे कटे हुए प्याज - २
  •  बड़े टुकड़ों में कटे टमाटर -२
  •  अदरक लहसून का पेस्ट -१ छोटा चम्मच
  •   हरी धनिया बारीक़ कटी हुई -थोड़ी सी
  •  थोड़े सूखे खड़े मसाले (मैंने १ तेजपत्ता, २ सूखी लाल मिर्च, १ टुकड़ा दालचीनी का, २ हरी इलायची , १ बड़ी इलायची , ३से ४ लौंग , ४ से ५ काली मिर्च लिया है ) आप अपनी इच्छा से कम ज्यादा कर सकते है . 
  •  जीरा -१ छोटा चम्मच 
  •  हींग -१/२ छोटा चम्मच 
  •  घी - २ से ३ बड़ा चम्मच 
  •  हल्दी पाउडर -१/२ छोटा चम्मच 
  •  धनिया पाउडर - १/२ छोटा चम्मच 
  •  गरम मसाला -१/२ छोटा चम्मच 
  •  लाल मिर्च पाउडर -१/२ छोटा चम्मच 
  •  पानी - चावल का डेढ़ गुना 
  •  नमक -स्वादानुसार 


विधि : 

आलू पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर रख लें. अब गैस पर एक प्रेशर कुकर गर्म करेंगे और उसमें घी डालकर घी को पिघला लें.

अब इसमें हींग और सूखे खड़े मसाले डालकर कुछ समय के लिए भून लेना है . 

अब इसमें कटे हुए प्याज डालकर कुछ समय के लिए भून लें, और अदरक लहसून का पेस्ट भी इसी समय डालकर कुछ प्याज और अदरक लहसन को पकने तक भून लें. 

अब इसमें कटे हुए आलू डालकर अच्छे से मिला लें. और आलू को कुछ समय के लिए भून लें . 
अब कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से मिला लें, और थोड़ा भून लें. 

अब इसमें हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. 

अब स्वाद के अनुसार नमक डाल दें ताकी सारे मसाले जल्दी भून जाए. 

अब धुले हुए चावल को डालकर हल्के हाथ से मिला लें. और १ से २ मिनट तक चावल को सब्जी और मसालों के साथ भून लें. 



अब इसमें पानी डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें, और २ से ३ सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. 


और २ से ३ सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. 
जब कुकर का सारा प्रेशर निकल जाए तो ढक्कन खोलें और एक बार पुलाव को हल्के हाथ से चला दें.


तो लीजिये तैयार है हमारा आसान और स्वादिस्ट आलू पुलाव , आप इसे दही रायता, अचार जिससे इच्छा हो परोसिये, आप भी खाइये और अपनों को भी खिलाएं और अपने अनुभव मुझसे शेयर करें , और अगर कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में बताइये.

और अगर इस रेसिपी का वीडियो आपको चाहिए तो कृपया इस लिंक पर जाएं 👇
https://youtu.be/R4Eu-0c33zk
धन्यवाद ,आपका जीवन मंगलमय हो . 🙏😊😊

टिप्पणियाँ