कांदा पोहा (maharashtian style kanda poha recipe in hindi)

कांदा पोहा (maharashtian style kanda poha recipe in hindi) :


कांदा पोहा महाराष्ट्र के स्वादिष्ट नाश्तों में से एक है. यह आसानी से बन जाता है जो टेस्ट में लाजवाब और स्वास्थ्यवर्धक होता है .
आवश्यक सामग्री : 
  • २ कटोरी पोहा 
  • १/२ कटोरी मूंगफली के दाने 
  • 1 प्याज बारीक़ कटा हुआ 
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  • ८ -१० करीपत्ता  
  • 1/2 टी स्पून जीरा 
  • 1/2 टी स्पून राई 
  • १ नीबू का रस 
  • थोड़ी सी हरी धनिया बारीक कटी हुई 
  • १/२ टी स्पून हल्दी पाउडर 
  • १/२ टी स्पून चीनी ( ऑप्शनल ) 
  • स्वादानुसार नमक 
  • ३ चम्मच रिफाइंड तेल 
बनाने की विधि –
सबसे पहले पोहे को अच्छे से चलनी में रख कर धो लें, और 5 मिनट के लिए छोड़ दें जिससे पोहा फूल जाए . 

अब कड़ाई में तेल गर्म करके सबसे पहले मूंगफली को तल कर निकाल लें. 

अब उसी तेल में राई और जीरा डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें.

फिर इसमें कटे हुए प्याज , हरी मिर्च और करीपत्ता डालकर प्याज का रंग बदलने तक पका लें, इसी बीच इसमें हल्दी पाउडर भी डाल दें. 


जब तक हमारा प्याज भून रहा है तब तक भीगे हुए पोहे में नमक और चीनी अच्छे से मिलाकर रख लें. 


जब प्याज अच्छे से भून जाए तो इसमें पोहे को डालकर अच्छे से मिला लें. 

अब इसमें तली हुई मूंगफली डालकर अच्छे से मिला लें.

 

और इसे ढककर १ से २ मिनट तक और पका लें.

इसके ऊपर से नीबू का रस और कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छे से मिला दें. 


तो लीजिये तैयार है हमारा कांदा पोहा.इसे गरमा गरम नास्ते में खाइये और अपनों को भी खिलाएं .. थैंक यू .. अगर आपको इसका वीडियो देखना है तो इस लिंक पर जाइये 👇



टिप्पणियाँ