मूंग दाल खिचड़ी
मूंग दाल खिचड़ी पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत ही हल्की और आसानी से पचने वाली डिश .पेट में गर्मी बढ़ने पर मूंग दाल खिचड़ी को दही के साथ खाना चाहिए.
आवश्यक सामग्री :
- १/२ कप चावल
- १/२ कप धुली मूंग दाल
- १ प्याज बारीक कटा हुआ
- १ टमाटर बारीक कटा हुआ
- ५ से ६ काली मिर्च के दाने
- १ टुकड़ा दालचीनी
- १ चम्मच जीरा
- १ तेजपत्ता
- १/४ चम्मच हींग
- १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- २ चम्मच देसी घी
मूंग दाल खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले हमें दाल और चावल को अच्छे से धोकर २० मिनट के लिए भीगा कर रखना है .
अब गैस पर एक प्रेशर कुकर में घी डाल कर घी को गर्म करना है. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें दालचीनी, काली मिर्च, तेजपत्ता और ,जीरा और हींग डालकर एक सेकन्ड के लिए भून लेना है.
अब इसमें कटी हुई प्याज डालकर थोड़ा पका लेना है , हमें प्याज को डार्क नहीं करना है . अब इसमें टमाटर भी डाल देना है.
इसके बाद हल्दी और नमक भी डाल दें और टमाटर गलने तक पका लें.
अब इसमें भीगे हुए दाल चावल डाल दें,और अच्छे से मिला लें.
अब इसमें ४ कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें और पहले तेज आंच पर ३ सिटी और बाद में ५ मिनट धीमी आंच पर पका लें, अब गैस बंद करदें और कुकर को ठंडा होने दें.
जब कुकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोलकर खिचड़ी को कल्छी की मदत से अच्छे से घोल दें.
तो तैयार है हमारी टेस्टी और हैल्थी मूंग दाल की खिचड़ी . अब इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर पापड़, दही , अचार के साथ परोसें . हैल्थी खाइये हैल्थी रहिये.. धन्यवाद











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें