बचे हुए चावल का कटलेट

बचे हुए चावल का कटलेट 


बचे हुए चावल का कटलेट सब्जियों से भरा है, इसलिए यह आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से फयदेमंद है। आप इसे ताजे पके चावल से भी बना सकती हैं। यह कटलेट बाकी के फ्राइड स्नैक और चिप्स से कहीं ज्यादा बेहतर है . 
आवश्यक सामग्री : 

1 कप पका हुआ चावल 
४ बड़ा चम्मच बेसन 
२ बड़ा चम्मच सूजी
२ बड़े उबले और छिले हुए आलू 
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
१ इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ 
१ प्याज बारीक कटा हुआ 
२ चम्मच पुदीना की पत्ती बारीक कटी हुई 
२ चम्मच हरी धनिया की पत्ती बरिक बारीक कटी हुई 
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 
१ टी स्पून गरम मसाला 
१ टी स्पून धनिया पाउडर 
1 टी स्पून चाट मसाला 
स्वादानुसार नमक 
तेल (कटलेट तलने के लिए) 

विधि:

सबसे पहले उबले आलू को कद्दूकस कर लें. 

फिर उसमें चावल डालकर एक एक करके तेल को छोड़कर सभी सामग्री डालकर अच्छे से मिला लें. 

चावल अच्छे से मसल लें और अच्छा मिश्रण तैयार कर लें.


अब कड़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें. 

जब तक हमारा तेल गरम हो रहा है , तब तक मिश्रण से थोड़ा मिश्रण निकाल कर हथेलियों में तेल लगाकर आपको कटलेट का जैसा आकार पसंद है वैसा बना लीजिये, मैंने गोल आकार का कटलेट बनाया है . सभी कटलेट तैयार कर लें. 

अब एक बार में जितना कटलेट आए उतना डाल दें, 

इसी तरह उलट पलट कर अच्छा कुरकुरा होने तक कटलेट तल लें और प्लेट में निकाल दें.


इसी तरह सभी कटलेट तैयार कर लें. 

तो लीजिये तैयार है हमारा बचे हुए चावल का टेस्टी कटलेट इसे अपनी मनपसंद चटनी से खाइये . 

आपका जीवन मंगलमय हो. धन्यवाद 

अगर आप रेसिपी का वीडियो देखना चाहते है तो इस लिंक पर जाएँ . 

टिप्पणियाँ