क्रिस्पी मसाला दाल वड़ा
आवश्यक सामग्री -
- कप चना दाल
- ३ बड़ा चम्मच चावल का आटा
- २ सुखी लाल मिर्च
- २ से ३ हरी मिर्च
- १ टुकड़ा अदरक
- २ बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी धनिया पत्ती
- २ चम्मच पुदीना बारीक कटा हुआ
- 2 प्याज बारीक कटा हुआ
- १० से १५ करीपत्ता बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- तेल वड़े को तलने के लिए
विधि
दाल वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को ६ से ७ घंटे के लिए भिगा लें. फिर उसका पूरा पानी निथारकर मिक्सर जार में हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, अदरक के साथ दरदरा पीस लें.
अब इसे किसी बड़े बर्तन में निकाल कर ऊपर दी गयी सामग्री में तेल को छोड़कर सभी को डालकर अच्छे से मिला लें.
अब मिश्रण में से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर गोल गोल वड़ा बना लें, हथेलियों में थोड़ा तेल लगा लें ताकि मिश्रण हाथ में चिपके न.
अब गैस पर एक कड़ाई रखकर उसमें तेल गर्म कर लें.
उसके बाद उसमें तैयार किए गए वड़े डालकर उलट पलट कर
अच्छा कुरकरा और ब्राउन कलर ka होने तक तल लें.
इसी प्रकार सभी को वड़े को बना लें.
तो तैयार है हमारा टेस्टी क्रिस्पी मसाला दाल वड़ा इसे नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें .









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें