भरवा मिर्च रेसिपी
(बनाने में आसान#चटपटी#स्वादिस्ट)
भरवा मिर्च रेसिपी
इसे बनाना बहुत ही आसान है , और खाने में बहुत ही चटपटी और तीखी होती है यह रेसिपी , अगर घर में कोई सब्जी न हो तो आप इसे बनाकर दाल चावल के साथ या रोटी, पराठे के साथ में अच्छे से खा सकते हैं , यह बहुत ही कम तेल से बनने वाला स्वादिस्ट डिश है , तो आप इसे जरूर बनाइये , खाइये और अपने प्रियजनों को खिलाइए .. मुझे उम्मीद है आपको यह मेरी रेसिपी पसंद आएगी . तो चलिए देखते हैं इसे बनाते कैसे हैं और इसे बनाने के लिए हमें क्या क्या चाहिए
सामग्री :
१०० ग्राम हरी मिर्च
२ छोटा चम्मच जीरा
२ छोटा चम्मच सरसो के दाने
१ छोटा चम्मच मेथी दाना
2 छोटा चम्मच सौंफ
१ छोटा चम्मच कलौंजी
१/४ चम्मच हींग
2 छोटा चम्मच सरसों का तेल ( आप कोई भी खाद्य तेल ले सकते हैं )
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
१ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
१ नींबू का रस
नमक - स्वादानुसार
बनाने का तरीका :
सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धोकर सूखा लें. अब जीरा , सौंफ , मेथी दाना , सरसो के दाने , कलौंजी , हींग इन सारे सूखे मसालों को गैस पैर तवा गर्म करके सूखा भून लें याद रखें इसे हमें तेल में डाल कर नहीं भूनना है . इन सारे मसाले में हल्की सी खुशबू आने तक धीमी आंच पर भूनें . इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे ग्राइंडर जार में डालकर इसे बारीक पीस लें. अब मसाले को एक प्लेट में निकालकर इसमें नमक ,अमचूर पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर साऱी चींजो को अच्छे से चम्मच की सहायता से मिला दें.अब इसके बाद सभी हरी मिर्चों में बीच से चीरा लगा लें , ध्यान दें की मिर्च दो भाग में न हो. अब सारे मिर्च में बनाये हुए मसाले को चाकू या चम्मच की सहायता से भर लें. इसके बाद गैस पर एक कड़ाई रख कर तेल डाल दें अब तेल को अच्छे से गर्म करने के बाद इसमें भरे हुए मिर्चों को डाल दें अब इसे चम्मच से हल्के हाथ से चला दें.अब मिर्च को बराबर चलाते हुए तब तक फ्राई करें जब तक मिर्च भूरा रंग का न हो जाए . अब इसमें जो हमनें मिर्च में मसाला भरा था वह बचा हो तो उसे भी डाल दें इसे अच्छे से मिर्च में मिलाते हुए १ से २ सेकेंड और भून लें , अंतिम में नीबू का रस डालकर एक दो बार चलाकर गैस बंद कर दें. तो लीजिये तैयार हो गयी हमारी भरवा हरी मिर्च. आप इसे रोटी ,पराठे या सादा दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं यह आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगा. मुझे उम्मीद है कि आपको आज की मेरी यह रेसिपी अच्छी लगी होगी . धन्यवाद आपका जीवन मंगलमय हो... 😊
अगर आपको मेरी और रेसिपीज देखनी है तो आप चाहे तो मेरे you tube चैनल पर चेक कर सकते है... https://youtu.be/0I9PdkC1ltU...
रेसिपी देखें by photo step by step
भरवा मिर्च रेसिपी
(बनाने में आसान#चटपटी#स्वादिस्ट)
1- सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धोकर सूखा लें. अब जीरा , सौंफ , मेथी दाना , सरसो के दाने , कलौंजी , हींग इन सारे सूखे मसालों को गैस पैर तवा गर्म करके सूखा भून लें याद रखें इसे हमें तेल में डाल कर नहीं भूनना है . इन सारे मसाले में हल्की सी खुशबू आने तक धीमी आंच पर भूनें .
2- इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे ग्राइंडर जार में डालकर इसे बारीक पीस लें. अब मसाले को एक प्लेट में निकालकर इसमें नमक ,अमचूर पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर साऱी चींजो को अच्छे से चम्मच की सहायता से मिला दें.अब इसके बाद सभी हरी मिर्चों में बीच से चीरा लगा लें , ध्यान दें की मिर्च दो भाग में न हो. अब सारे मिर्च में बनाये हुए मसाले को चाकू या चम्मच की सहायता से भर लें. इसके बाद गैस पर एक कड़ाई रख कर तेल डाल दें अब तेल को अच्छे से गर्म करने के बाद इसमें भरे हुए मिर्चों को डाल दें अब इसे चम्मच से हल्के हाथ से चला दें.अब मिर्च को बराबर चलाते हुए तब तक फ्राई करें जब तक मिर्च भूरा रंग का न हो जाए . अब इसमें जो हमनें मिर्च में मसाला भरा था वह बचा हो तो उसे भी डाल दें इसे अच्छे से मिर्च में मिलाते हुए १ से २ सेकेंड और भून लें , अंतिम में नीबू का रस डालकर एक दो बार चलाकर गैस बंद कर दें. तो लीजिये तैयार हो गयी हमारी भरवा हरी मिर्च. आप इसे रोटी ,पराठे या सादा दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं यह आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगा.
Thank you for watching my blog... 😇






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें