watermelon rind fritters recipe/तरबूज के छिलके के चटपटे पकौड़े रेसिपी
को
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
watermelon rind fritters recipe/तरबूज के छिलके के चटपटे पकौड़े रेसिपी
तरबूज के छिलके के चटपटे पकौड़े रेसिपी
नमस्कार दोस्तों , आज तक आपने तरबूज को फल समझ कर ही खाया है , और उसके छिलके को फेक दिया है , लेकिन आज मैं आप लोगों के सामने ऐसी रेसिपी लायी हूँ , जिसे देखकर आप तरबूज के छिलके को कभी भी नहीं फेकेंगे।आप नहीं जानते हम तरबूज के छिलके से बहुत से व्यंजन बना सकते हैं , और तरबूज के छिलके के सफ़ेद वाले हिस्से में बहुत ही पौस्टिक तत्व होता है पर हम इसे फेंक देते हैं यदि आपको ब्लड प्रेशर कम करना है, तो आपको तरबूज के छिलकों का सेवन करना चाहिए। कुछ रिसर्च के अनुसार तरबूज के अर्क से मोटापे से परेशान लोगों को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है। तो उसमें से एक रेसिपी मैं आपके लिए लेकर आयी हूँ। तो आज आपके साथ मैं तरबूज के छिलके के पकौड़े की रेसिपी लेकर आयी हूँ.जो खाने में बहुत ही चटपटा और करारा है , तो चलिए देखते हैं इस रेसिपी को बनाने के लिए किन किन चीज़ों की जरुरत पड़ेगी और यह कैसे बनता है।
सामग्री :
तरबूज के छिलके (लाल भाग अलग किया हुआ )
२ मध्यम आकार के प्याज - पतले और लम्बे कटे हुए
धनिया की पत्ती - १ बड़ा चम्मच (बारीक़ कटी हुई )
हरी मिर्च - १
४ बड़ा चम्मच बेसन
२ चम्मच चावल का आटा ( आप इसके जगह कॉर्न फ्लौर भी ले सकते हैं )
हल्दी पाउडर - १/४ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - १ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - १/४ छोटा चम्मच
गरम मसाला - १ छोटा चम्मच
अजवाइन - १ छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - पकौड़े तलने के लिए
कैसे बनाते हैं :
तरबूज के छिलके के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले हमें तरबूज के छिलकों से हरे और सफ़ेद हिस्से को अलग कर लेना है । अब छिलके के सफ़ेद भाग को हम लेंगे और हरे भाग को फेंक देंगे । अब सफ़ेद वाले भाग को कद्दूकस की सहायता से कद्दूकस कर लेंगे। अब कद्दूकस किये हुए छिलके को हमें हथेलियों की सहायता से दबा दबा क़र उसका सारा पानी निचोड़ लेना है , जो पानी निकला है उसे फेंक दें और निचोड़े हुए छिलके में अब हम कटे हुए प्याज , हरी मिर्च और आपके पास धनिया पत्ती हो तो उसे भी बारीक काटकर कद्दूकस किये हुए तरबूज के छिलके में डाल दें । अब इसमें बेसन , चावल का आटा , हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला पाउडर डालें । इसके बाद अजवाइन को अपने हथेलियों से थोड़ा मसल कर इसमें डाल दें अजवाइन को ऐसे मसल कर डालने से टेस्ट दुगुना हो जायेगा। अब इसमें नमक डालकर सभी चींजो को अच्छे से मिला लें। अब गैस पर एक कड़ाई रखेंगे और उसमें सरसो का तेल डालकर तेल को अच्छे से गरम कर लेंगे ( मैंने यहाँ पर सरसो का तेल लिया है आप जो तेल खाते हैं वह तेल ले सकते हैं )। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो बनाये हुए मिश्रण को हाथ में लेकर गरम तेल में छोटे छोटे पकौड़े डालें , आप चम्मच की मदद से भी पकौड़े डाल सकते है , अब पकोड़े को तेल में एक सेकंड के लिए छोड़ दें जब पकोड़ा नीचे से थोड़ा सिक जाए तो इसे कलछी की सहायता से पलटे । अब पकोड़े को पलट पलट कर अच्छे से गुलाबी और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करलें . इसके बाद इसे तेल से निकाल लें , बाकी के पकौड़े को भी इसी तरह फ्राई कर लें। तो लीजिये तैयार है हमारा तरबूज के छिलके का बहुत ही चटपटा और करारा पकौड़ा , आप अपने मनपसंद चटनी के साथ इसका लुफ्त उठाइये । मुझे उम्मीद है की आपको आज का मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा . धन्यवाद आपका जीवन मंगलमय हो... 😊
रेसिपी देखें : step by step by photos
तरबूज के छिलके के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले हमें तरबूज के छिलकों से हरे और सफ़ेद हिस्से को अलग कर लेना है ।
अब छिलके के सफ़ेद भाग को हम लेंगे और हरे भाग को फेंक देंगे
अब सफ़ेद वाले भाग को कद्दूकस की सहायता से कद्दूकस कर लेंगे।
अब कद्दूकस किये हुए छिलके को हमें हथेलियों की सहायता से दबा दबा क़र उसका सारा पानी निचोड़ लेना है , जो पानी निकला है उसे फेंक दें
निचोड़े हुए छिलके में अब हम कटे हुए प्याज , हरी मिर्च और आपके पास धनिया पत्ती हो तो उसे भी बारीक काटकर कद्दूकस किये हुए तरबूज के छिलके में डाल दें । अब इसमें बेसन , चावल का आटा , हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला पाउडर डालें । इसके बाद अजवाइन को अपने हथेलियों से थोड़ा मसल कर इसमें डाल दें अजवाइन को ऐसे मसल कर डालने से टेस्ट दुगुना हो जायेगा।
अब इसमें नमक डालकर सभी चींजो को अच्छे से मिला लें।
अब गैस पर एक कड़ाई रखेंगे और उसमें सरसो का तेल डालकर तेल को अच्छे से गरम कर लेंगे ( मैंने यहाँ पर सरसो का तेल लिया है आप जो तेल खाते हैं वह तेल ले सकते हैं )।
जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो बनाये हुए मिश्रण को हाथ में लेकर गरम तेल में छोटे छोटे पकौड़े डालें , आप चम्मच की मदद से भी पकौड़े डाल सकते है , अब पकोड़े को तेल में एक सेकंड के लिए छोड़ दें
जब पकोड़ा नीचे से थोड़ा सिक जाए तो इसे कलछी की सहायता से पलटे ।
अब पकोड़े को पलट पलट कर अच्छे से गुलाबी और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करलें .
इसके बाद इसे तेल से निकाल लें , बाकी के पकौड़े को भी इसी तरह फ्राई कर लें।
लीजिये तैयार है हमारा तरबूज के छिलके का बहुत ही चटपटा और करारा पकौड़ा , आप अपने मनपसंद चटनी के साथ इसका लुफ्त उठाइये ।
मुझे उम्मीद है की आपको आज का मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा . धन्यवाद आपका जीवन मंगलमय हो... 😊
Link to the Video for :watermelon rind fritters recipe/
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें