नमस्कार,टमाटर का सूप तो आपने बहुत ही पिया होगा ,लेकिन आज आप लोगों के सामने एकदम अलग और पौष्टिक सूप की रेसिपी आई है ।तो आज आप healthy kitchen nawazi ke जरिए जानेंगे की यह देशी स्टाइल टमाटर का कैसे बनता है ,तो चलते हैं रेसिपी की तरफ।
आवश्यक सामग्री:
४ से 5 पके हुए लाल टमाटर
घी 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वाद के अनुसार
बनाने की विधि :
सबसे पहले हमें टमाटर को अच्छे से धोकर उसे २ कप पानी में १० मिनट के लिए उबालना है।
अब टमाटर को ठंडा होने के बाद उसे बारीक पीस लेना है ।अब एक सूप छानने वाली छननी से इसे छान लेना है।
अब गैस पर एक बर्तन रखकर उसमें एक चम्मच घी डालकर अच्छे से गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालकर उसे चटकने दें ,फिर उसमें पीसा हुआ टमाटर डालकर इसे १० मिनट तक पकने दें ।
अब इसमें काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर १ मिनट तक और पका लें । गर्मा गर्म परोसें
मुझे पूरा विश्वास है आपको यह रेसिपी बहुत अच्छा लगेगा।
आपका बहुमूल्य समय देकर इसे पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें