टमाटर कढ़ी कैसे बनाये? How to make Tomato Kadhi?
टमाटर (tomato) -(300gram)
हरी मिर्च(green chilly) -2
बेसन (besan)- 1/4 cup
तेल (oil ) - 2-3 table spoon
करी पत्ते (curry leaves) - 10 -12
हींग (hing) - 1 -2 pinch
जीरा (jeera) - 1/2 teaspoon
सरसो के दाने (mustarad seeds) -1/4 teaspoon
धनिया पाउडर(coriander powder ) -1 teaspoon
लाल मिर्च पाउडर (red chilly powder ) -1/4 teaspoon
हल्दी पाउडर (turmeric powder ) -1/4 teaspoon
अदरक पेस्ट (ginger paste)-1 /4 teaspoon
नमक (salt )-1 teaspoon (as per taste )
विधि ;
टमाटरों को अच्छी तरह धोकर ले लीजिये,मिक्सर जार में टमाटर और हरी मिर्च बड़े बड़े टुकडों में काट कर डाल दीजिये और इनका बारीक़ पेस्ट बना लीजिए।पैन को गरम कीजिये ,2 चमचा तेल डाल दीजिये,और तेल को गरम होने दीजिये,तेल को गरम होने पर इसमें जीरा,मेथी के दाने ,सरसों के दाने और हींग डालकर हल्का सा भून लीजिये, धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर,आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट और करी पत्ता डालकर भूनें अब टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मसाले को मिला दीजिए।बेसन को प्याले में निकाल लीजिये इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां समाप्त होने तक घोल तैयार कर लीजिये अब इस घोल में एक कप पानी डालकर मिला लीजिये और बेसन के घोल को मसाले में डाल दीजिये। कुल मिलाकर ढाई कप पानी का उपयोग कीजिये। कढ़ी में उबाल आने तक पकाए। कढ़ी में उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिये,कढ़ी में नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिये,और कढ़ी को धीमी आंच पर 10 -12 मिनट तक पकने दीजिये। कढ़ी को बीच बीच में चलाते अवश्य रहें।
कढ़ी बनकर तैयार है,कढ़ी में थोड़ा सा हरा दही धनिया डालकर मिला दीजिये,गैस बंद कर दीजिये और कढ़ी को प्याले में निकाल दीजिये।
कढ़ी में अलग से तड़का लगाने के लिए छोटी कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये,गरम तेल में थोड़ा सा जीरा डालिये,गैस धीमी रखें,इस तेल में 1 हरी मिर्च दो भाग लंबाई में काटी हुई डाल दीजिये,और तीन चार करी पत्ते डाल दीजिये हल्का सा भून लीजिये,गैस बंद कर दीजिये अब इसमें बचा कर रखी हुई लाल मिर्च डालकर मिला दीजिये, इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर हल्का सा मिला दीजिये और हरे धनिये से सजाइये गरमागरम टमाटर कढ़ी को आप चावल,चपाती या पराठे किसी के साथ परोसिये एवम खाइये।
धन्यवाद!
प्रीती सिंह

अगर आप प्याज और लहसुन का पेस्ट पसंद करते हैं तब जीरा राई भूनने के बाद 1 बारीक़ कटी प्याज और 5-6 कटी लहसुन की कली बारीक़ काटकर डालकर भूनकर लीजिये और बाकी सभी चीजें इसी तरह डालकर कढ़ी बना लीजिये।
धन्यवाद!
प्रीती सिंह
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें